Uttarakhandउत्तराखंडनई जिम्मेदारीपुलिस
उत्तरकाशी निवासी पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल समेत इन अफसरों का डीएसपी पद पर पर प्रमोशन
देहरादून। राज्य में तीन वरिष्ठ इंस्पेक्टरों का पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद पर पदोन्नति हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने तीनों अफसरों को पद का अलंकरण पहनाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। पदोन्नति पाने वाले अफसरों में उत्तरकाशी निवासी ट्रैफिक निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे रविकांत सेमवाल, निरीक्षक महेश जोशी, मनोज
असवाल को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।