Uttarakhandउत्तराखंडट्रांसफर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 20 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। बुधवार, 11 नवंबर को जारी शासनादेश के तहत प्रदेश के कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), अपर जिलाधिकारियों, संयुक्त मजिस्ट्रेटों और नगर आयुक्तों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों सहित नगर निगमों के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासनादेश के अनुसार, अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास से मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। इसी क्रम में अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा, दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्य विकास अधिकारी चमोली तथा राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी और जीवने सिंह नन्याल को आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त किया गया है। अन्य प्रशासनिक बदलावों के तहत टिहरी गढ़वाल के डिप्टी कलेक्टर कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी पौड़ी नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी देहरादून स्मिता परमार को भी नगर आयुक्त ऋषिकेश बनाया गया है। काशीपुर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। अनिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज, रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए), जया भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास तथा श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है।

पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला

हरिद्वार, नर्मिला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून और परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। प्रदेश में एक साथ 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button