Uttarakhandउत्तराखंडधर्म स्थलधार्मिक आयोजन

शिव महापुराण कथा के दसवें दिन प्रतिभाओं और सामाजिक संस्थाओं का हुआ सम्मान

देहरादून। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दसवें दिन मंगलवार को कथा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा से पूर्व आयोजित प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय की अंशिका भट्ट एवं अंशुमान भट्ट तथा श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के अनीश भंडारी, दृष्टि और अविका ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं की सराहना प्राप्त की।

आज दसवें दिन की कथा के यजमान के रूप में विजय पुरी एवं परिवार, अरविंद चौहान एवं परिवार तथा जयवीर सिंह रांगड़ एवं परिवार ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर अष्टादश महापुराण समिति के अध्यक्ष हरि सिंह राणा, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय रावत, जय प्रकाश बिजलवाण, यशपाल राणा, शिक्षक संघ के महामंत्री गोपाल रावत सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी विश्व संगठन से गोपाल दत्त जोशी, प्रीति, उषा बहन, सरस्वती बहन एवं शशि बहन ने भी सहभागिता की। कुटेटी देवी मंदिर के पुजारी ललित नौटियाल, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सक्रिय शांति भट्ट तथा हरि वाणी चैनल के डॉ. पोखरियाल भी कथा में उपस्थित रहे।
छात्र नेताओं और कीर्तन मंडलियों का सम्मान
श्री शिव महापुराण कथा के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय अन्नपूर्णा कीर्तन मंडली, बाड़ाहाट तथा समेश्वर कीर्तन मंडली, तिलोथ को भी पूजनीय व्यासजी द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाली प्रतिभाओं, संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना शिव महापुराण कथा के आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

46वीं आवृत्ति में पहुंची कथा
महंत जयेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा इस वर्ष अपनी 46वीं आवृत्ति में पहुंची है। कथा का आयोजन 2 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक मंदिर परिसर में बनाए गए पंडाल में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। कथा के साथ सनातन संस्कृति और मूल्यों को दर्शाने वाली बाल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के लोगों एवं संस्थाओं के सम्मान का क्रम भी जारी है। आयोजकों के अनुसार कथा का प्रतिदिन लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब एवं फेसबुक पर किया जा रहा है। श्रद्धालु कथा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और अपडेट्स को मंदिर के मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी देख सकते हैं।
इस मौके पर कथा में महंत अजय पुरी, विजय पुरी, कंवल डंग, जितेंद्र पंवार, रमेश चौहान, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा, सुरेंद्र गंगाड़ी, गणेश सेमवाल, कुशाल पंवार, गोपाल रावत, अर्चना रतूड़ी, उषा जोशी, जगतम्बा चौहान, किरण खरोला, नीलम पुरी, रेखा पुरी, अनीता राणा, निर्मला डोभाल, अनीश सुजल, सौरव, पारस, जगन्नाथ, अंकित, पृथ्वीराज, मनदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button