Uttarakhandउत्तराखंडचुनावदावा

चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, दुर्गा देवी बनीं जिलाध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन के देहरादून स्थित कार्यालय में चमोली जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में जनपद चमोली के विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुखों की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में दशोली, नारायणबगड़, देवाल, नंदानगर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए। सभी की सहमति से गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी को ब्लॉक प्रमुख संघ संगठन चमोली का जिलाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को जिला महामंत्री बनाया गया, जबकि दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेड़वाल को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह को संगठन मंत्री तथा गणेश चंदोला को कार्यकारिणी सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायतों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने के लिए संगठन सामूहिक रूप से कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई टीम चमोली जनपद में पंचायत एवं विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button