Uncategorized

सप्तऋषि क्षेत्र में बादल फटने से यमुनोत्री धाम से जानकीचट्टी तक बाढ़ से भारी नुकसान

देहरादून। यमुनोत्री धाम के सप्तऋषि क्षेत्र में देर रात बादल फटने से धाम समेत प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से वीआईपी कक्ष, रसोई, ढाबे समेत अन्य को नुकसान हुआ है। जबकि 3 खच्चर और कुछ वाहन भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ आने से मंदिर को जाने वाले पुल को खतरा बन गया है। जबकि गर्मकुंड में मलवा भरने से नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार यमुना में आई बाढ़ से यमुनोत्री धाम में गर्म पानी के दोनों कुंडों में मलबा और पत्थर भर गए हैं। यमुनोत्री मंदिर जाने वाले पुल की दीवार और मुख्य रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही वीआईपी रुम और पंडितों की रसोई भी बह गई है। एक पुलिया भी बह गई है। यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हुई है तथा मंदिर का जनरेटर भी बहा है। जबकि जानकीचट्टी में 03 खच्चर और एक मोटरसाइकिल बह गई।जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे का कटाव एवं शुभम प्लेस होटल के आगे रोड के दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।बसप्तऋषि क्षेत्र में बादल फटने से यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रात 12 बजे जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक पानी पहुंच गया। पार्किंग में खड़ी गाड़ियाँ पानी और मलबे में आधी- आधी डूब गई। पार्किंग में सो रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। प्रशासन ने रात में ही यमुना नदी के किनारे हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी और खरादी आदि स्थानों पर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नुकसान का जायजा लेने और तात्कालिक रुप से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट सहित संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ, पुलिस तथा प्रशासन के कार्मिको ने जानकीचट्टी क्षेत्र में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था। यमुना नदी के आस पास के किनारे राणा चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट, बनास व हनुमानचट्टी पर बाधित हुआ था। बनास में कार्य प्रगति पर है अन्य दो जगह पर मार्ग यातायात सुचारु किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button