Uttarakhandउत्तराखंडदावा

देहरादून में कल 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सविन बंसल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान जनपद के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णतः बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button