Uttarakhandउत्तराखंडदावा

उत्तरकाशी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों का धरना आज, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज

देहरादून। उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, जनपद शाखा उत्तरकाशी ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार जनपद के समस्त शिक्षक 18 मई 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हुंकार रैली डीएम कार्यालय में पहुंचेगी और टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।

संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह महर और जिला मंत्री दिनेश सिंह चौहान द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष लंबे समय से लंबित 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक संगठन आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होगा। धरना कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें जनपद भर के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित मामलों के कारण शिक्षकों में भारी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button