Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारी

उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ का गठन, भंडारी अध्यक्ष, राणा महामंत्री बने

देहरादून।उत्तराखंड के समस्त राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन की एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को होटल अमरदीप, हल्द्वानी में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ का विधिवत गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष किसान पाल, महामंत्री संदीप राणा, संयुक्त सचिव ज्योति प्रकाश, कोषाध्यक्ष मनीष नेगी, संपरेक्षक  ऋतु उनियाल तथा ऑडिटर के रूप में रंजन पवार को चुना गया।

नवगठित संघ का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन के हितों की रक्षा करना, उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा विभागीय स्तर पर एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना बताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की मांगों को शासन और विभाग के समक्ष मजबूती से रखेगा तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करेगा।संघ के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन समुदाय के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button