अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सचिन गुप्ता ने सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) उत्तराखंड की युवा इकाई का विस्तार करते हुए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल की संस्तुति पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन का उद्देश्य वैश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना, सामाजिक सहभागिता बढ़ाना और समाजसेवा के कार्यों को गति देना है।
घोषित कार्यकारिणी में आकाश गुप्ता को महामंत्री तथा शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अमन गुप्ता, आनंद गर्ग, पर्व मित्तल और सुशील अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, वैशाली बंसल और सोमित गर्ग को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। मोहित अग्रवाल और वैभव गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही सामाजिक कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों और शैक्षणिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में वैश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजसेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।