Uttarakhandउत्तराखंडपर्वलोकपर्व

श्रीदेव सुमन की जयंती धूमधाम से मनाई गई, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान

देहरादून। श्री देव सुमन साहित्य एवं कला स्मृति मंच, उत्तरकाशी के तत्वावधान में टिहरी जनक्रांति के नायक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान चौक स्थित श्रीदेव सुमन की प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु पाल सिंह रावत, प्रसिद्ध स्वर्णकार व्यापारी अजीतपाल पंवार, मंच के सचिव शैलेंद्र नौटियाल तथा मंच अध्यक्ष नागेंद्र दत्त थपलियाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन के त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और राष्ट्रसेवा की अद्भुत मिसाल है। अपने संबोधन में रमेश चौहान ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को श्रीदेव सुमन के त्याग और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और सिद्धांत और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।


कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी की छात्राओं ने सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मंच के सदस्य एवं पदाधिकारियों सहित प्रताप सिंह संघर्ष, प्रताप सिंह पोखरियाल, रविंद्र नौटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, अजय प्रकाश बडोला, वीरेंद्र वत्रा, संदीप उप्पल, डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, राघवेंद्र उनियाल, नरेश भट्ट, लवलेश दुबे, धनपाल कोहली, श्रीमती नीता जगूड़ी, डॉ. मुकेश नौटियाल तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button