Uttarakhandउत्तराखंडचिंताजनकजिम्मेदारीदो टूक

बनभूलपुरा दंगा में घायलों से मिले मुख्यमंत्री, बोले देवभूमि की फिजा खराब करने वालों से निपटेंगे

देहरादून। राज्य के बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद उपजे हालातों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने घटना के घायल पुलिस, प्रसाशन, निगम कर्मियों और आम जनता का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुलाकात कर कहा कि अब हालात काबू में हैं। कुछ उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से देवभूमि की फिजा खराब करने के प्रयास किये गए। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों, प्रशासन की टीम और जनता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घटना पर कहा कि देवभूमि की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री कहा कि न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। पुलिस प्रशासन की टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है। खासकर महिला कर्मचारियों को पकड़कर मारा, पीटा गया है। इससे साफ है कि कानून को अपने हाथों में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों से उनकी बात हुई तो बताया गया कि दंगाइयों ने पत्रकारों को आग में झोंककर जिंदा जलाने की कोशिशें की गई। एसडीएम की भी हत्या की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की फुटेज प्रशासन के पास उपलब्ध है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सरकार पुलिस, प्रशासन, जनता का पूरा ख्याल और सुरक्षा दे रही है। कानून अपना काम कर रहा है। किसी को भी कानून तोड़ने पर बख़्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button