उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी प्रियंका डंगवाल ने किया आईआईटी टॉप, मिसाइल मैन सोमनाथ के हाथों मिला गोल्ड मेडल

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ केरल आईआईटी टॉप किया है। यह सम्मान उन्हें मिसाईल मैन व इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने प्रदान किया। प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ उत्तराखंड को नाज है।

टिहरी के सिराई गांव की निवासी प्रियंका डंगवाल का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है। प्रियंका इन दिनों आईआईटी केरल से से बीटेक इलेक्ट्रिकल में पढ़ाई कर रही थी। गत दिवस प्रियंका ने आईआईटी केरल में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रियंका की इस उपलब्धि से परिजनों के साथ उत्तराखंड के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। आईआईटी टॉप करने का सम्मान प्रियंका को इसरो चीफ और चन्द्रयान-3 की सफल जिम्मेदारी निभाने वाले सोनाथ के हाथों मिला है। आईआईटी टॉप कर गोल्ड मेडल मिलने से प्रियंका भी गदगद है। प्रियंका अब मद्रास आईआईटी में इलेक्ट्रिकल से एमटेक करेंगी। प्रियंका अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार से मिले अच्छे संस्कार, अनुशासन और कड़ी मेहनत को देती है। इधर, प्रियंका की इस उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है। प्रियंका और उसके परिजनों को उसकी इस उपलब्धि पर जमकर बधाई भी मिल रही है।

बचपन से होनहार रही प्रियंका

बचपन से ही कुछ करने की ललक के साथ प्रियंका ने पहले 10वीं में 98.5 और 12 वीं में 98 फीसदी अंको के साथ दून ब्लासम स्कूल में उत्तराखंड में टॉप किया।अब देश के सबसे प्रतिष्टित संस्थान आईआईटी को टॉप पर बेटियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने देश की बेटियों को भी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। प्रियंका ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, बस जरूरत खुद के विजिन को क्लियर कर उस रास्ते पर सही से आगे बढ़ने की है। प्रियंका का कहना है उसे अपने माता पिता का सहयोग भी मिला है जिसकी बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहुंच सकी।

 

शिक्षक माता-पिता की होनहार बिटिया

प्रियंका के माता-पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। पिता रमेश डंगवाल का कहना है आज उनकी बेटी ने उनका मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा बेटियां आज हर फील्ड में आगे हैं और सबको अपनी बेटियों को खुलकर स्पोर्ट करना चाहिए ताकि वो भी खुलकर जियें और अपने अरमान पूरा कर सके।

प्रियंका को मिल रहे बड़े संस्थानों के ऑफर

आईआईटी टॉप करने के बाद उसके पास देश विदेश की बड़ी कंपनियों से जॉब के आफर भी आ रहे हैं लेकिन प्रियंका फिलहाल अपना पूरा फोकस एमटेक पर करना चाहती हैं। प्रियंका का कहना है कि वो अपना कैरियर उस संस्थान के साथ आगे बढ़ाना चाहती है, जहां उसे कुछ नया करने को मिले जिससे समाज और देश के विकास में वो योगदान दे पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button