उत्तराखंडकाम की तारीफराजनीति

उत्तराखंड में जनता की सेवा में बिना रुके-थके 18 घण्टे समर्पित युवा मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके-थके जनता की सेवा में दिनरात लगे हुए हैं। हर दिन करीब 18 घण्टे मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही विकास के रोडमैप पर काम कर रहे हैं। धरातल पर इसके सुखद परिणाम में दिख रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर दिन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक अनवरत जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। गत दिवस सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री अफसरों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां केदार पुनर्निर्माण से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अफसरों के साथ बैठक कर शेष कार्य को तेज से करने के निर्देश दिए हैं। अनवरत बिना थके- रुके जनता की सेवा में जुटे मुख्यमंत्री जनता के दुःख दर्द सुनने के बाद राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं पर फीडबैक, समीक्षा और प्रगति की भी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने, विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, उत्तराखंड की पहचान मिलेट्स योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार रोकने को नित नई योजनाएं और भ्रष्टाचार में संलिप्तता पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

 

सुबह केदारनाथ तो रात तक चली बैठकें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 6 बजे केदारनाथ पहुंच गये थे। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दफ्तर और सचिवालय में मीटिंग ली। इसी दौरान जनता से भी मिले और उनका दुख दर्द सुना। रात करीब 11 बजे तक मुख्यमंत्री अफसरों की बैठक लेने के साथ ही जनता से जुड़े मसलों को सुन रहे हैं। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री बिना रुके, थके जनता को समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button