उत्तराखंडराजनीति

देश के अंतिम गांव में जुटे कांग्रेस के नेता, बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर मांगी मन्नतें

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, विधानसभा के उपनेता भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माणा गांव पहुंकर यात्रा की शुरुआत की।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम क्षेत्र में भारत के सीमांत गांव माणा से कांग्रेस ने सोमवार को उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस बीजेपी की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने का प्रयास भी कर रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी उपनेता सदन कार्यक्रम में मौजूद रहे। यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं ने सुबह बदरीनाथ धाम में दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद किया। यात्रा का पहला दिन उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए समर्पित किया गया है। यात्रा के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कल शाम ही बदरीनाथ पहुंच गए थे। आज सोमवार यानि कि सात नवंबर को सुबह 11:30 पर माणा गांव से यात्रा को प्रारंभ किया गया। इससे पहले सभा भी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। साथ ही बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि पर वक्ताओं ने विचार रखे। यात्रा पांडुकेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी आदि स्थानों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल यात्री रात्रि विश्राम गोपेश्वर में करेंगे। पहुंचेगी। आठ नवंबर को यात्रा गोपेश्वर से चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोचर होते हुए रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार पहुंचेंगे। यहां यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button