Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारीदावा

एनटीपीसी तपोवन ने महिला कौशल विकास की दिशा में बढ़ाया कदम 16 केंद्रों पर चार माह चलेगा सिलाई प्रशिक्षण, प्रतिभागी महिलाओं को दी जाएगी सिलाई मशीन

देहरादून। एनटीपीसी तपोवन की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ज्योतिर्मठ नगर सहित क्षेत्र के 13 गांवों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने की पहल की गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 16 केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। चार माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू कर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन समारोह प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ अनूप सिंह नेगी, नगर पालिका ज्योतिर्मठ की अध्यक्ष देवेश्वरी शाह और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन बेंजवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में एनटीपीसी की अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल शैलेंद्र पाण्डेय, निदेशक सीसीएमसी आरके गुप्ता सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में यशोदा पंत, मोहन लाल बेंजवाल, विक्रम सिंह, मिथिलेश फर्स्वाण, बीना देवी, रोशनी देवी, विनीता देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एनटीपीसी तपोवन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण केंद्रों पर आगामी दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर चार माह के प्रशिक्षण की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button