Uttarakhandउत्तराखंडचिंताजनकजांच पूरी

चम्बा-आराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून। चम्बा-आराकोट मार्ग पर बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब बद्रीनाथ धाम से देहरादून जा रहे ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसके पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित खेतों में उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
प्राथमिक जांच में सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, घटना के वास्तविक कारणों की जांच तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी को ही साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button