Uttarakhandउत्तराखंडकाम की तारीफसम्मान

देहरादून में न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने किया सामाजिक विभूतियों का सम्मान

देहरादून। राजपुर रोड स्थित न्यायमूर्ति राजेश टंडन के आवास पर उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा, मानवाधिकार, कृषि, प्रशासन और जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र की ओर से आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और जनसेवा के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समारोह में जिन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया उनमें दून अस्पताल के सीनियर पीआरओ महेन्द्र सिंह भंडारी, समन्वयक संदीप राणा,पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी.के. संजय, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अकबर सिद्दीकी, सांख्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मुकुल शर्मा, सतर्कता विभाग के निरीक्षक संजीव त्यागी, उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक नीरज चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा, ताहिर हसन, हरसल फाउंडेशन की डॉ. रमा गोयल, प्रकाश निधि शर्मा, अभय निधि शर्मा, असलम तथा राजेश भंडारीआदि मौजूद शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को मंच देकर सम्मानित करना अत्यंत सराहनीय पहल है। समारोह में सामाजिक सरोकारों, मानवाधिकार संरक्षण और जनसेवा को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल सामाजिक एकजुटता, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button