Uttarakhandउत्तराखंडरोजगार

उत्तराखण्ड में वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

देहरादून।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में वाहन चालक (ड्राइवर) के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती राज्य के कई प्रमुख विभागों जैसे चिकित्सा स्वास्थ्य, पुलिस, कारागार, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व और अन्य कार्यालयों—में की जाएगी। इन विभागों में होगी भर्ती। जारी विज्ञापन के अनुसार वाहन चालक के पद निम्न विभागों में भरे जाएंगे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मुख्यालय एवं विभिन्न जिला कार्यालय, आयुक्त, जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभाग, कुल मिलाकर 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।यह भर्ती लंबे समय से खाली पड़े ड्राइवर पदों को भरने के लिए निकाली गई है, जिससे सरकारी विभागों में कार्य व्यवस्था और मजबूत होगी।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन जारी होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मई 2026
आवेदन में संशोधन: 11 से 13 मई 2026
लिखित परीक्षा (प्रस्तावित): 21 जून 2026

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

हेल्पलाइन भी जारी
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर: 9520991172
व्हाट्सएप नंबर: 9520991174, ईमेल: chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, जिसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button