Uttarakhandउत्तराखंडदावामुलाकात

देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, सीएम से वार्ता के बाद लिया निर्णय

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है। बुधवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में मुलाकात की, जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिलाधिकारी देहरादून और बार एसोसिएशन के मध्य चल रहे विवाद को विस्तार से रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को आगामी 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन के अवसर पर आमंत्रित किया।
बैठक के बाद बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 04 अप्रैल 2026 से जारी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने इस मुद्दे के समाधान में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button