Uttarakhandउत्तराखंडजागरूकतामददगार

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

देहरादून।नए साल 2026 की शुरुआत उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभाग की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2025 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए पदोन्नतियों के लिहाज से रिकॉर्ड वर्ष रहा। इस वर्ष मुख्य आरक्षी से लेकर निरीक्षक स्तर तक कुल 958 पदोन्नतियाँ की गईं, जबकि डिप्टी एसपी एवं एडिशनल एसपी स्तर पर 102 अधिकारियों को उच्च पद का दायित्व सौंपा गया। कुल मिलाकर वर्ष 2025 में 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला।
वर्ष 2025 में हुई प्रमुख पदोन्नतियाँ
निरीक्षक – 150
उपनिरीक्षक – 92
अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 385
मुख्य आरक्षी – 331
इसके अतिरिक्त—
अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष श्रेणी) – 05
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-01 – 10
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-02 – 28
पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान) – 18
पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 33
अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार – 02
पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार – 03
मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा वे और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी कर्मियों के कल्याण एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button