उत्तराखंडचुनावजिम्मेदारी

उत्तराखंड की सबसे बड़ी बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा, राजबीर के सिर फिर सजा सचिव का ताज

देहरादून। उत्तराखंड की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा बंटू और सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए। बंटू जहां लगातार पांच साल चुनाव हारने के बाद जीते, वहीं बिष्ट ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराई। इधर, देर रात परिणाम जारी होने के बाद बार एसोसिएशन ने जीत पर जश्न मनाया है।

देहरादून बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ था। बुधवार को मतगणना हुई, जो देर रात तक चली। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 931 वोट पाकर राजीव शर्मा बंटू को विजयी घोषित किया है। जबकि अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष रहे मनमोहन कंडवाल 865, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा 720, अलोक घिल्डियाल को 118, शिवचरण सिंह रावत को 29 वोट मिले। इसके अलावा सचिव पद पर रिकॉर्ड 909 वोटों के साथ राजबीर सिंह बिष्ट ने विजयी हासिल की है। सचिव पद पर लम्बे समय से चुनाव लड़ रहे प्रकाश टी पाल को इस बार भी हार देखनी पड़ी। टी पाल को 715 वोट तो अजय बिष्ट को 478 वोट, अनिल पण्डि को 340, रणदीप को 121, रविन्द्र को 45, विजेयश को 31, राकेश को 15 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भानुप्रताप सिसोदिया 808 वोटों से विजयी रहे। सहसचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट 1303 वोट पाकर विजयी हुए। ऑडिटर पद पर ललित भंडारी 1311 वोट मिले हैं। लाइब्रेरियन पद पर सुभाष परमार 1049 वोट पाकर जीते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button