Uttarakhandउत्तराखंडदावापीएम की तारीफ

भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास को लगातार प्राथमिकता दे रही है। केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी पदाधिकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान और हवन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। वहीं, अस्पतालों और आसपास के क्षेत्रों में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं।
सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, मीडिया संयोजक हरीश चमोली तरुण बंसल, सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button