Uttarakhandअपराधआदेश संशोधितउत्तराखंड

बड़ी खबर…..देवभूमि में सौहार्द बिगड़ने वाले दंगाइयों को गोली मारने के आदेश, वनभुलपुरा में कर्फ्यू

देहरादून। देवभूमि में शांति व्यवस्था बिगड़ने वालों की खैर नहीं। हल्द्वानी की घटना की गंभीरता देखते हुए प्रशासन ने दंगाइयों से निपटने को गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा घटना को बेवजह तूल देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जबकि शांति व्यवस्था बहाल होने तक वनभुलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों की बैठक लेते हुए घटना पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद कुछ संदिग्ध लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे घटना में कुछ पुलिस कर्मी, प्रशासन के कर्मचारी और मीडिया कर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। वनभुलपुरा में आवाजाही बंद कर दी है। लोगों को सुरक्षित घरों में रहने के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, समेत इंटलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि देवभूमि का माहौल खराब करने वालों को कतई न बख्शा जाए। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जबकि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। कहा कि किसी को भी उत्तराखंड के सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button