Uttarakhandउत्तराखंडदो टूक

दून अस्पताल परिसर में बनी अवैध मजार पर चला मुख्यमंत्री धामी का बुल्डोजर

देहरादून। दून अस्पताल परिसर स्थित मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस मजार को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने देर रात बुलडोजर चलाकर मजार को हटा दिया है। मजार हटाए जाने के बाद विभिन्न संगठनों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है।

राजधानी के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को लेकर मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई थी। इस पर सरकार ने प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने देर रात मजार को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ये मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। खास बात ये कि ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे को भी हटा दिया है। अब इस स्थान पर पार्किंग समेत अन्य उपयोग में लाया जाएगा। इधर, राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक सरकारी जमीन कब्जाकर करीब 500 से ज्यादा अवैध मजार पर बुलडोजर चल चुके हैं। इसके अलावा कुछ और अवैध बाजार को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में रुद्रपुर में भी सड़क किनारे अवरोध कर बनाई गई मजार को भी प्रशासन ने हटाकर ध्वस्त कर दिया है, इससे हाइवे निर्माण के कार्य ने गति पकड़ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button