Uttarakhandउत्तराखंडचारधाम यात्रादावा

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की अभिनेता सुनील शेट्टी ने की सराहना, मुनिकीरेती में ट्रैफिक प्रबंधन को बताया उत्कृष्ट

देहरादून।प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की है। ऋषिकेश पहुंचने पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधन को अनुकरणीय बताया।ख़ासकर मुनिकीरेती पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पर खूब तारीफ की.

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर अक्सर नकारात्मक धारणाएं सामने आती हैं, जिनमें ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था और भीड़भाड़ की शिकायतें शामिल रहती हैं। लेकिन उनका व्यक्तिगत अनुभव इससे बिल्कुल विपरीत रहा। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के बावजूद ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था सुचारू और नियंत्रित है।
ऋषिकेश से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन ने व्यवस्था को संतुलित बनाए रखा है। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस की 24 घंटे की मुस्तैदी और समर्पण की प्रशंसा की। सुनील शेट्टी ने कहा कि भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है, जो प्रशासन की प्रभावी योजना और क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने मुनिकीरेती क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष सराहना करते हुए पुलिस की कार्यशैली को सराहनीय बताया।
इस संबंध में एसएसपी टेहरी श्वेता चौबे ने जानकारी दी कि मुनिकीरेती से लेकर शिवपुरी और नरेंद्र नगर तक चारधाम मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपने अगले दौरे में चारों धामों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। उनके सकारात्मक अनुभव और बयान से यह स्पष्ट होता है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button