Uttarakhandउत्तराखंडदावारोजगार

देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 359 युवाओं ने लिया भाग, 195 का चयन

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप बत्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गणेश जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले में साक्षात्कार लेने पहुंची विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोजगार मेले में आईडीआईटी-ऐस्कल के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों सहित अन्य युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं के उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों को बड़े स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर मिलेंगे और प्रदेश से पलायन रोकने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र भी वितरित किए तथा रोजगार मेले में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। रोजगार मेले में दिल्ली-एनसीआर एवं उत्तराखण्ड की आईटी और अन्य क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 359 युवक-युवतियों ने विभिन्न रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार दिया, जिनमें से लगभग 195 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईडीआईटी CALC के नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button