Uttarakhandउत्तराखंडचिंताजनक

केदारनाथ मार्ग पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, फिसलकर घायल हुआ यात्री

देहरादून। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार को एक यात्री को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। छोटी लिनचोली क्षेत्र में बर्फ पर चढ़कर फोटो खींचने के दौरान फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 मई 2026 को शाम करीब 6:50 बजे पुलिस चौकी लिनचोली से स्टेट डिज़ास्टर रिस्पांस फ़ोर्स (SDRF) को सूचना मिली कि छोटी लिनचोली क्षेत्र में कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि एक यात्री बर्फ से ढके किनारे पर सेल्फी लेने के लिए ऊपर चढ़ गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। अन्य यात्री सुरक्षित नीचे उतर आए थे। SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित नीचे लाकर छोटी लिनचोली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान अनूप रैकवार (42 वर्ष) पुत्र जगदीश रैकवार, निवासी विदिशा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button