Uncategorized

कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यामिनी रोहिला को नैनीताल हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

देहरादून की हरबर्टपुर नगर पालिका से कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यामिनी रोहिला को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी ने एक शिकायत पर उनके ओबीसी प्रमाण पत्र को संदिग्ध मानकर निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

यामिनी ने आरओ के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और तब एकलपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया था। इस निर्णय को यामिनी ने विशेष अपील दायर कर चुनौती दी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाते हुए यामिनी को चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दी। साथ ही राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button