Uttarakhandआदेश संशोधितउत्तराखंड

देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर अब इन स्कूलों में रहेगा अवकाश

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार 3 नवम्बर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के कुल 30 स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। पहले शनिवार रात 20 विद्यालयों, फिर 4 और 6 और विद्यालयों के साथ कुल 30 में छुट्टी की घोषणा की गई थी, जबकि रविवार शाम को पहले चार और फिर 6  स्कूलों को सूची में जोड़ा गया। यह कदम वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित यातायात बाधाओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जिससे विद्यालयों को असुविधा हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित स्कूलों में 3 नवम्बर को अवकाश रहेगा।अन्य विद्यालयों में सामान्य रूप से पढ़ाई चलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल निम्नलिखित 30 स्कूलों में अवकाश रहेगा। जनपद के अन्य सभी स्कूलों में कक्षाएँ पूर्ववत संचालित होंगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में पुलिस और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों को आदेश की प्रति तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जाए।

पहले इन 20 स्कूलों में था अवकाश

दून में सोमवार को पहले ग्रेस एकेडमी, कैन्ट रोड, समर वैली स्कूल, तेगबहादुर रोड, केवी हाथीबड़कला, कैन्ट रोड, हेरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक, स्कॉलर्स होम, राजपुर रोड, कॉन्वेंट स्कूल, कॉन्वेंट रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड, सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड, ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड, विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला, ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड, मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी, हिलग्रेस स्कूल, ईसी रोड, एसजीआरआर स्कूल, नियर करनपुर चौक, मार्शल स्कूल, ईसी रोड, जसवंत माडर्न स्कूल, राजपुर रोड, दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड, फ्लाईफोट पब्लिक स्कूल, शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी तिराहा, डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी

अब इन 4 स्कूलों में भी अवकाश

रविवार को जिला प्रशासन ने सेंट थॉमस स्कूल, दर्शनलाल चौक, ज्ञानंदा स्कूल, न्यू रोड, केंद्रीय विद्यालय (IIP), पाइन हाल स्कूल, राजपुर रोड में भी अवकाश घोषित कर आज विधवत आदेश जारी किया है।

देहरादून के 30 स्कूल जिनमें रहेगा अवकाश (3 नवम्बर 2025):

  1. ग्रेस एकेडमी, कैन्ट रोड
  2. समर वैली स्कूल, तेगबहादुर रोड
  3. केवी हाथीबड़कला, कैन्ट रोड
  4. हेरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक
  5. स्कॉलर्स होम, राजपुर रोड
  6. सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड
  7. दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड
  8. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड
  9. ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड
  10. विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला
  11. मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  12. हिलग्रेस स्कूल, ईसी रोड
  13. एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक
  14. मार्शल स्कूल, ईसी रोड
  15. जसवंत मॉडर्न स्कूल, राजपुर रोड
  16. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड
  17. फ्लाईफोट पब्लिक स्कूल
  18. शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी तिराहा
  19. डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
  20. सेंट थॉमस स्कूल, दर्शनलाल चौक
  21. ज्ञानंदा स्कूल, न्यू रोड
  22. केंद्रीय विद्यालय (IIP)
  23. पाइन हॉल स्कूल, राजपुर रोड
  24. राजकीय इंटर कॉलेज, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड
  25. आर्यन स्कूल, रिंग रोड
  26. सेंट एंजेला सोफिया स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  27. सेंट थॉमस कॉलेज, मंडी चौक
  28. ब्रूक हिल स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  29. एसजीआरआर स्कूल, लालपुर
  30. एसजीआरआर स्कूल,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button