उत्तराखंडदावाप्रतिभा को सलाम

सोशल मीडिया में धूम मचा रहा “नेगी दा” का मेरी “सौंजड़िया बांद” गीत, 30 दिन में रिकॉर्ड 20 लाख ने सुना गीत

देहरादून। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत “त्वयि छै मेरी सौंजड़िया बांद” सोशल मीडिया में खूब धूम मचा रहा है। नेगी दा के अब तक के सभी गीतों में उनका यह गीत सोशल मीडिया में रिलीज के 30 दिन में ही रिकॉर्ड 20 लाख लोगों ने देखा और सुना है। यही नहीं उत्तराखंड में छह माह में रिलीज हुए गीतों में यह गीत सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप भी यहां सुन सकते इस गीत को……..

 

उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं में सुर सम्राट और गढ़रत्न की उपाधि से ख्याति प्राप्त लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीतों से बुजुर्ग से लेकर युवाओं और महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं। नेगी दा के गीत न केवल लोक संस्कृति, संदेशपरक एवं उत्तराखंड की लोक संस्कृति के वाहक हैं, बल्कि पहाड़ी बोली भाषा के शब्दों का भंडार है। उनके गीतों में शामिल एक एक शब्द के गहरे अर्थ है। यही कारण है कि नेगी दा को न केवल उत्तराखंड बल्कि देश दुनिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी पसंद करते हैं। सात समंदर पार भी नेगी दा के गीत खूब सुने जाते हैं। पिछले माह यानी 1 अक्टूबर को नेगी दा ने त्वयि छै मेरी सौंजड़िया बांद गीत नौकरी की तैयारी के दौरान युवाओं में प्रेम प्रसंग को लेकर गीत रिलीज किया। इस गीत को युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया है। यही कारण है कि गीत 30 दिन में नेगी दा के नरेंद्र सिंह नेगी पेज पर रिलीज़ होते ही एक माह में 20 लाख 90 हजार स्व ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि इस दौरान शादी समारोह, समेत अन्य आयोजनों में भी इस गीत ने घूम मचा रखी है। बहरहाल नेगी दा के पेज पर अब तक हुए गीतों में इस गीत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई जगह बनाई है। जबकि पिछले छह माह में जारी हुए अन्य गायकों के गीतों को भी इस गीत ने पछाड़ दिया है। नेगी दा को इस गीत और रिकॉर्ड बनाने की बधाई…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button