Uttarakhandउत्तराखंडएमडीडीएदावा

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई निर्माण ध्वस्त

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों और अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

सहसपुर के ग्राम शेरपुर में नया हाईवे के निकट लगभग पांच बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं सेलाकुई क्षेत्र में सेटेनियल स्कूल के पीछे किए जा रहे एक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मसूरी रोड स्थित कोलूखेत क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान एमडीडीए अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button