उत्तराखंडजिम्मेदारीनई जिम्मेदारीराजनीति

उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया राज्यसभा का प्रत्याशी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया। भट्ट वर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सीट पर प्रत्याशी बनाए गए। फिलहाल उन्हें लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष पद पर भी बरकरार रखे जाने की प्रबल संभावना है। इधर, राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सांसद अनिल बलूनी को पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पौड़ी लोकसभा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई दिग्गजों के नाम पहले से चर्चा में हैं। लेकिन सांसद बलूनी की सीट पर भट्ट को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कईयों के राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राज्यसभा में रिक्त हो रही सांसद अनिल बलूनी की सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस सम्बंध में पार्टी की ओर से रविवार को राज्यसभा उम्मीदवारों की जारी सूची में महेंद्र भट्ट का नाम भी शामिल है। बता दें कि मौजूदा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। ऐसे में मार्च माह तक राज्यसभा सांसद का चुनाव संपन्न हो जाएगा। ऐसे में भट्ट का उत्तराखंड से राज्यसभा जाने का रास्ता पूरी तरह से साफ है। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा सांसद बनने से उत्तराखंड को भी फायदा मिलेगा। इधर, बेहद सरल, सौम्य और बेदाग छवि के नेता महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से पार्टी संगठन में विस्तार हुआ है। साथ ही उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव जीते हैं। इसका इनाम भी राष्ट्रीय संगठन ने उन्हें दिया होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button