उत्तराखंडकाम की तारीफचुनाव प्रक्रियाशिक्षा

राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, इनको संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक शाखा डुण्डा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में महत्वपूर्ण समस्याओं को लाया गया।

ब्लॉक कार्यकारणी डुण्डा की प्रथम बैठक राजकीय इण्टर कॉलेज डुण्डा के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संरक्षक राकेश भट्ट, महिला उपाध्यक्ष नीलम बधानी, महिला संयुक्त मंत्री गीतांजलि जोशी, संयुक्त मंत्री विनोद गंगाडी, संगठन मंत्री सरत लाल शाह , कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत,आय – व्यय निरीक्षक धनमोहन राणा व मीडिया प्रभारी आलोक नेगी को नामित किया गया। इस दौरान कार्यकारणी के समस्त सदस्यों द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रम चन्द्र जोशी से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर विद्यालय शाखाओं व शिक्षक साथियों व शिक्षिका बहिनों के विभिन्न प्रकरणों व समस्याओं से अवगत कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कई प्रकरणों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को ससमय निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री संजीव डोभाल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष गम्भीर सिंह,मंगल सिंह पंवार, प्रकाश विद्वान, राजेश जोशी, प्रकाश भण्डारी,सुमन राणा, मनवीर लाल गौतम धनवीर शाह, युद्धवीर राणा, सुरेश भण्डारी, सरोज रमोला, अनीता शाह, प्रियंका राणा, पूजा राणा, सुकरदेई, आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button