Uttarakhandअपराधउत्तराखंडगाज गिरी

राजधानी में मनमानी पर रोमियो और सर्किल बार के लाइसेंस सस्पेंड, कई दिन केसीसीटीवी फुटेज किए जब्त

देहरादून। राजधानी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर रोड स्थिति रोमियो लेन और सर्किल बार की मनमानी पर लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर बार सील कर दिए हैं। साथ ही बार के पिछले तीन दिनों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से कायदे कानून तोड़कर देर रात तक चलने वाले बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, प्रशासन ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बार संचालकों को सख्त हिदायत दी कि रात 11 बजे के बाद बार चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून में बार संचालक आबकारी अधिनियम के विपरीत बारों का संचालन कर रहे हैं। लाइसेंस के नियमों को दरकिनार कर देर रात तक शराब परोसने के अलावा डीजी बजाकर बार मे हुड़दंग करा रहे हैं। कुछ ऐसा ही राजपुर रोड स्थित बारों में भी हो रहा था। इसी सूचना पर जिला प्रशासन ने टीम गठित कर छापेमारी के दौरान पाया गया कि रोमियो लेन बार में रात 11.45 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी और 100 से अधिक लोग वहां मौजूद थे। वहीं, सर्किल रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम 12ः58 बजे पहुंची। वहां पर भी 100 से अधिक महिला-पुरुष शराब पीते पाए गए तथा डीजे संचालन होता पाया गया। बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों ने बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि 01 से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते हैं। इस पर  प्रशासन की टीम ने दोनों बार सील कर दिए हैं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 15-15 दिन के लिए दोनों बार के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। छापेमारी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चकराता योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button