देहरादून। नेहरू कॉलोनी के सरस्वती विहार के निवासियों ने कॉलोनी नशेड़ी और आपराधिक किस्म के लोगों की आवाजाही पर पर चिंता जाहिर की है। इस दौरान थानाध्यक्ष को लिखित पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून के तत्वाधान में कॉलोनी की पुलिस प्रशासन सेवा संबंधित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों के साथ एक विशेष बैठक की गई। बैठक में नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा को आमंत्रित किया गया। बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्र वासियों एवं थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी का स्वागत किया और कॉलोनी की विभिन्न जन समस्याओं को अवगत कराने के लिए समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट को आमंत्रित किया। बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में अवांछनीय तत्वों द्वारा आए दिन घरों में चोरी की घटना की शिकायत मिल रही है। नशेड़ियों द्वारा कॉलोनी की बस स्टैंड, पार्को एवं कम आवाजाही वाली जगह पर नशा करके कॉलोनी का माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही कॉलोनी की मुख्य मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेष कर सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक, सड़कों एवं गलियों में फल और सब्जियों की ठैली लगाई जा रही है। जिससे ट्रैफिक की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है,। बिष्ट ने कॉलोनी में अवांछनिया तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की और सभी फल सब्जी ठेली वालों की पुलिस वेरिफिकेशन करने की भी मांग की। समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट एवं सचिव गजेंद्र भंडारी ने कॉलोनी की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए एक 6 सूत्रीय मांग पत्र थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को सौंपा। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने उक्त सभी मांगों के समाधान के लिए नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा को अपने उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।
थानेदार ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, जरूर आत्मसात करें
थानाध्यक्ष श्बहुगुणा ने सरस्वती विहार विकास समिति का आभार प्रकट किया। कहा कि उन्होंने कॉलोनी की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुझे कॉलोनी वासियों के सम्मुख बुलाया ताकि वह सबसे व्यक्तिगत रूप से बात करके सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज अत्यधिक आधुनिक टेक्नोलॉजी आ चुकी है और चोरी की घटनाओं को उसी से अंजाम दिया जा रहा है। हमारे सामने सबसे ज्यादा केस नशाखोरी के आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे चपेट में आ रहे हैं, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने बैठक में उपस्थित मातृशक्ति एवं वरिष्ठ जनों को आगाह किया कि आपको अपने बच्चों पर आंख बंद के करके विश्वास नहीं करना। हमें उनकी रोज की दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए कि हमारा बच्चा कहां से कितने बजे आ रहा है और कितने बजे जा रहा है। रात में सोते समय कभी-कभी अपने बच्चों के मोबाइल भी चेक करने चाहिए ताकि हमें पता चल सके कि हमारे पीछे हमारे बच्चे क्या-क्या कार्य कर रहे हैं। कहीं कोई गलत संगत में तो नहीं है। जब तक हम ऐसा नहीं करेंगे हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे बच्चे सही दिशा में चल रहे हैं या नही। थानाध्यक्ष द्वारा सभी लोगों से निवेदन किया गया कि किराएदार रखते समय उनका पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य काराये। जिन घरों में सिर्फ बुजुर्ग लोग रहते हैं उनकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। व्हाट्सएप कॉल सिर्फ अपने परिचित लोगों का ही उठाये। अनजान लोगों का व्हाट्सएप कॉल उठाकर आप किसी परेशानी में पड़ सकते हो। इसलिए छोटी-छोटी बातों का अवश्य ध्यान रखें। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी की बातों को गंभीरता से सुना। सचिव गजेंद्र भंडारी ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी का बैठक के लिए समय देना और क्षेत्र वासियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।
बैठक में इन लोगों ने किया प्रतिभाग
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी, सचिव गजेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैठानी, प्रचार सचिव, सोहन सिंह रौतेला, मूर्ति राम बिजलवान, दिनेश जुयाल, त्रिमूर्ति सिंह नेगी, मंगल सिंह कुटी, जी एस थंड़ियाल, जयप्रकाश सेमवाल, आशीष गुसाईं, दीपक काला, जयपाल सिंह बर्तवाल, बगवालिया सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रावत, संगीता सेमवाल, बीना असवाल, सरस्वती बिष्ट, लक्ष्मी रावत, सुशीला सेमवाल, सुषमा रावत, नीतू भंडारी, रीना रावत, सुशीला उपाध्याय, पी डी जदली, ए आर जोशी, डी एस राणा, गोविंद सिंह मेहर, डी पी पालीवाल, वीरेंद्र दत्त जोशी, सिंहाराम जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, जी के पाठक, आदि उपस्थित थे।