उत्तराखंडनई जिम्मेदारीराजनीति
उत्तराखंड भाजपा में अजीत नेगी को मिली प्रदेश आईटी सेल की जिम्मेदारी, नवीन बने सोशल मीडिया के संयोजक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग की टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत आईटी सेल में तीन और सोशल मीडिया विभाग के 5 पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईटी सेल विभाग में अजीत नेगी को तथा सोशल मीडिया में नवीन ठाकुर को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेगी लम्बे समय से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे थे। खासकर युवाओं के बीच नेगी की खासी पकड़ है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेशभर के कार्यक्रमों में नेगी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे थे। इसी तरह नवीन ठाकुर भी युवा मोर्चा समेत कई पदों पर पहले जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। देखिए पूरी सूची किसको कौंन सी जिम्मेदारी मिली……