Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारीदावा

अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए अभिनेता राकेश बेदी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अभिनेता Rakesh Bedi को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (जीईपी) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की गई है तथा इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर सड़क परियोजनाओं सहित अनेक कार्य किए गए हैं। इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून से युवाओं का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने स्वरोजगार और होमस्टे जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , रेखा आर्य सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button