Uttarakhandउत्तराखंडएमडीडीएदावा

स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण पर एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण पर गुरुवार को सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार, भरत विहार के निकट हरिद्वार रोड स्थित एक निर्माण में स्वीकृत नक्शे के विपरीत कार्य किए जाने के साथ ही सेटबैक क्षेत्र का भी अतिक्रमण पाया गया। पूर्व में संबंधित पक्ष को नियमों के पालन के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन आवश्यक सुधार नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण ने कहा कि देहरादून और ऋषिकेश समेत पूरे क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, बिना अनुमति के व्यावसायिक निर्माण तथा स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने भवन स्वामियों से निर्माण कार्यों में स्वीकृत मानचित्र एवं निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जहां भी निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग समेत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button