Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्तियां, प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, साजिद बने आईटी सेल के राज्य सह संयोजक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति के बाद की गई हैं। पार्टी ने साजिद खान को सह संयोजक आईटी सेल महानगर की जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के अनुसार देहरादून ग्रामीण निवासी सरदार सुरेन्द्र सिंह को प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं आरिफ हुसैन (काशीपुर) को प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक, मो. आदिल (नैनीताल) को कुमाऊं संयोजक तथा साजिद खान (देहरादून महानगर) को प्रदेश आईटी सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को प्रभावी बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button