Uttarakhandउत्तराखंडनई जिम्मेदारी
सचिवालय प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल: अधिकारियों को पदोन्नति, जिम्मेदारियां बढ़ीं

देहरादून। शासन ने सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, विक्रम सिंह यादव को संयुक्त सचिव से पदोन्नत कर अपर सचिव बनाया गया है। वहीं प्रदीप नौटियाल को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है। इसके अलावा, ज्योति सिंह को अनुसचिव से उप सचिव तथा अरविंद कुमार दिवाकर को अनुभाग अधिकारी से अनुसचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन पदोन्नतियों से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, बल्कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। शासन का मानना है कि यह निर्णय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगा।
