दून में बढ़ते अपराध पर कप्तान का कड़ा प्रहार: 30 से ज्यादा इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले, कई थानों की पूरी टीम बदली
रायपुर कस्टडी मौत, प्रेमनगर में छात्र की हत्या और राजपुर गोलीकांड के बाद बड़ा एक्शन

देहरादून। राजधानी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। रायपुर थाने में पीआरडी जवान की पुलिस कस्टडी में मौत, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में झगड़े के दौरान छात्र की मौत और राजपुर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। एक ही आदेश में 30 से अधिक इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।
एसएसपी ने देर रात आदेश जारी कर कई अहम थानों में तैनात निरीक्षकों और दरोगाओं को हटाकर नई तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से लेकर फील्ड तक बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए थानों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की कोशिश की गई है। कुछ अधिकारियों को संवेदनशील थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई को लाइन भेजा गया है। आपको बता दें कि हाल ही में रायपुर थाने में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में कस्टडी के दौरान मौत ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके अलावा प्रेमनगर क्षेत्र में मामूली विवाद में छात्र की जान चली गई, जबकि राजपुर में गोलीकांड ने बेकसूर सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत ने व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद कप्तान ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए।
पुलिस कप्तान ने साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहे हैं, वहां जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। नए सिरे से की गई तैनातियों के जरिए पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण पाने की रणनीति तैयार की गई है। आदेश में कई थानाध्यक्षों के साथ-साथ चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। रायपुर, प्रेमनगर, राजपुर, पटेलनगर, विकासनगर समेत कई अहम थानों में नई तैनाती कर दी गई है। इससे साफ है कि पुलिस विभाग अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है।
इस बड़े फेरबदल को पुलिस विभाग में “सख्त चेतावनी” के तौर पर देखा जा रहा है। साफ तौर पर संकेत दिया गया है कि अगर कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आगे और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। राजधानी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच यह कार्रवाई पुलिस की साख बहाल करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि नए तैनात अधिकारी हालात पर कितना काबू पाते हैं।
पुलिस की ट्रांसफर सूची….!!
तबादला सूची (मुख्य नाम व नई तैनाती)
निरीक्षक नरेश राठौर – प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रेमनगर
निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत – प्रभारी शिकायती प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय
उपनिरीक्षक कुंदन राम – मानवाधिकार प्रकोष्ठ
उपनिरीक्षक संजीत कुमार – थानाध्यक्ष, रायपुर
उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल – थानाध्यक्ष, नेहरू कॉलोनी
उपनिरीक्षक प्रवीण रैना – चौकी प्रभारी, कुटलोट (राजपुर)
उपनिरीक्षक पंकज कुमार – चौकी प्रभारी, धर्मावाला (सहसपुर)
उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं – चौकी बाजार, विकासनगर
उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद – थाना रायवाला
उपनिरीक्षक नीमा – एसआईएस शाखा
उपनिरीक्षक बलदीप सिंह – थाना रानीपोखरी
उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र – थाना रायपुर
उपनिरीक्षक महावीर सिंह सजवान – थाना राजपुर
उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र बडोनी – थाना विकासनगर
उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत – थाना पटेलनगर
उपनिरीक्षक मालिनी – थाना कालसी
उपनिरीक्षक राजकुमार – थाना प्रेमनगर
उपनिरीक्षक कुशल सिंह रावत – थाना कोतवाली नगर
उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी – थाना पटेलनगर
उपनिरीक्षक नौशाद अंसारी – थाना रायवाला
उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट – थाना प्रेमनगर
उपनिरीक्षक मनोज रावत – थाना ऋषिकेश
उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह – थाना ऋषिकेश
उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता – प्रभारी एंटी फ्रॉड/एनटीएफ
उपनिरीक्षक प्रेरणा चौधरी – थाना रायपुर
उपनिरीक्षक बलदेव सिंह – थाना पटेलनगर
उपनिरीक्षक मंगरीथी – थाना कोतवाली नगर
उपनिरीक्षक विवेक राठी – चौकी आईडीपीएल, ऋषिकेश
उपनिरीक्षक मयंक त्यागी – थाना क्लेमेन्टटाउन
उपनिरीक्षक ज्योति – थाना रायवाला
