Uttarakhandउत्तराखंडदावा

गांव जिलासू में लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी का भव्य स्वागत

देहरादून। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने के बाद जब लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी अपने पैतृक गांव जिलासू, ब्लॉक पोखरी पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। गांव में उनके सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्रीo Rajendra Bhandari भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी को सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट डिमरी की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत समारोह में लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी के परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनकी दादी, माता, चाची, भाई और बहन सहित अन्य रिश्तेदारों ने इस खुशी के मौके पर गर्व और खुशी व्यक्त की। गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी लेफ्टिनेंट डिमरी को बधाई दी और उनके सफल सैन्य जीवन की कामना की। लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह है और युवाओं में सेना में जाने के प्रति नई प्रेरणा देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button