Uttarakhandउत्तराखंडजिम्मेदारीदावा

उत्तराखंड एसटीएफ ने 24 घंटे में की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध तमंचों के साथ 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लोडेड अवैध तमंचे (.315 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र वीरत चौधरी निवासी सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा सुमित राठौर निवासी आजादनगर थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी यूपी-उत्तराखण्ड सीमा क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गैंग से जुड़े हैं और इन पर दोनों राज्यों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास (धारा 307 आईपीसी) के कुल छह मामले दर्ज बताए गए हैं। एक आरोपी रामपुर के बिलासपुर थाने में दर्ज धारा 307 के मामले में वांछित भी चल रहा था।
एसटीएफ के अनुसार इस कार्रवाई से यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कुमाऊँ क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते टाल दिया गया।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बरामदगी: 03 अवैध तमंचे (.315 बोर)10 जिंदा कारतूस, पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button