सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट संपन्न

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा शनिवार, 18 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव श्संतोष बडोनी उपस्थित रहे, जबकि समापन अवसर पर उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स मीट में सचिवालय के 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक आयु वर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 50 प्लस आयु वर्ग में जीवन सिंह बिष्ट, 40 प्लस आयु वर्ग में आई.पी. सिंह एवं दीपक सिंह बिष्ट, 30 प्लस आयु वर्ग में टिकराज सिंह ने चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। महिला वर्ग में 30 प्लस आयु वर्ग में चंपा कोरंगा तथा 40 प्लस आयु वर्ग में बिमला आर्य और उर्वा रावत को चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि, ऑडिटर प्रमिला टम्टा सहित गोदावरी रावत, विद्या दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत, श्री भूपेंद्र सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से कर्मचारियों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।
