Uttarakhandउत्तराखंडप्रतिभा को सलाम

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर. हरनोट को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया है। उन्होंने लोक जीवन की पीड़ा, प्रेम, संघर्ष और सौंदर्य को सुरों में पिरोकर सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी के गीतों ने पलायन, पर्यावरण और महिलाओं के संघर्ष जैसे संवेदनशील विषयों को गहराई से छुआ है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। कोरोना काल में लगभग 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के अस्वस्थ कलाकारों को प्रतिमाह तीन हज़ार रुपये की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने के लिए छह माह की लोक प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। साथ ही ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ के माध्यम से साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, एस.पी. सेमवाल, डॉ. नवीन बलूनी, डॉ. ईशान पुरोहित, अपर सचिव ललित मोहन रयाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button