Uttarakhandउत्तराखंडदुःखद

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची, छह लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

देहरादून। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में करंट दौड़ने की झूठी खबर पर भगदड़ मच गई। इस दौरान करंट से करीब 6 लोगों की भगदड़ से मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायलों का हाल जाना। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए। साथ ही भगदड़ के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक रविवार को मनसा देवी में मची भगदड़ से पहले की एक वीडियो फुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि मनसा देवी जाने वाला पैदल मार्ग श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक था। लोग एक दूसरे से बुरी तरह चिपके हुए थे। इस तरह की स्थिति में तमाम लोग छोटे बच्चों के साथ भी भीड़ में फंसे हुए दिखे। बताया जा रहा है कि तभी अचानक किसी ने बिजली का तार टूटने की अफवाह फैला दी और भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 05 गंभीर घायल और 23 श्रद्धालु सामन्य रूप में घायल हैं। सभी का समुचित उपचार किया जा रहा है। मृतकों में अधिकतर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 01 उत्तराखंड और 01 बिहार के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। पुलिस-प्रशासन अफवाह फैलाने वालों की पहचान में भी जुटा है। वहीं, भगदड़ की मुख्य वजह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निरंतर खंगाली जा रही है। वहीं, गंभीर स्थिति को देखते हुए अब तक 15 घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने इस तरह की घटना रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कराए जाने की बात भी कही। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के पार्टी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द कुशल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मशीनरी राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हादसे के बाद मंदिर परिसर को खाली करा दिया गया था। जिसे दोपहर बाद फिर से पूजा अर्चना आदि के लिए बहाल किया जा सकता है।

घायलों की मदद को हेल्पलाइन की जारी

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
हेल्पलाइन नम्बरों की सूची:
1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:
01334-223999
9068197350
9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:
0135-2710334, 2710335
8218867005
9058441404
घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button