उत्तराखंडराजनीतिलोकार्पण

उत्तरकाशी के विकास को मुख्यमंत्री धामी ने दी साढ़े तीन सौ करोड़ की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी पहुंचकर विभिन्न विभागों के रू. 136.99 करोड़ लागत की 54 योजनाओं का लोकार्पण और रू. 210.11करोड़ की लागत के 56 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर गढ़वाली में लिखा कि “आज उत्तरकाशी प्रवास पर छौं, भगवान काशी विश्वनाथ की जय” आज भगवान विश्वनाथ एवं पतित पावनी माँ गंगा- यमुना के उद्भव-स्थली उत्तरकाशी में दो दिवसीय प्रवास हेतु पहुंचने पर आम जनमानस एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हूं। हमारी सरकार जनपद उत्तरकाशी के सुनियोजित विकास हेतु कृत संकल्पित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button