Uttarakhandउत्तराखंडचिंताजनक

नगर निगम के अधिकारियों को बंधक वालों के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का किया ऐलान, नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने

श्रीनगर। नगर निगम के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक के कमरे में सहायक नगर आयुक्त एवं सफाई निरीक्षक को तीन घंटे तक बंधक बनाने के मामले में नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जल्द कार्यवाही की मांग की उठाई है। कर्मचारियों ने मंगलवार को बंधक बनाने वाले तथाकथित नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने मौके पर कर्मचारियों का आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को साथ इस प्रकार ने भविष्य में नहीं होने दिया जायेगा, जिसके बाद कर्मचारी माने। कर्मचारियों ने कहा कि आचार संहिता में इस तरह से बंधक बनाना बिल्कुल गलत है। इस मौके पर कर्मचारी मनोज कुमार, रमन, विष्णू, निशांत, सौरभ, सरोजनी, सोनू, आशुतोष सहित 50 से अधिक निगम कर्मचारियों ने कहा कि यात्रा का समय है और कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है, किंतु आचार संहिता में भीड़ के साथ पहुंचकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए निगम के अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कहा कि तीन घंटे तक बंधक बनाने से सरकारी कार्य में बाधा भी आई। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button