उत्तराखंडचुनावजिम्मेदारी

सौम्यकाशी रोटरी क्लब में मोहन डबराल को अध्यक्ष और मुक्ता गौड़ को सचिव की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तरकाशी स्थित सौम्यकाशी रोटरी क्लब ने सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारणी घोषित कर दी है। क्लब ने अध्यक्ष पद पर मोहन डबराल और सचिव पद पर मुक्ता गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान स्लाइड शो के मार्फत क्लब के कार्यों की जानकारी दी गई।

शहर के शिवलिंगा होटल में सौम्य काशी रोटरी क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इससे पहले क्लब ने नई कार्यकारिणी का गठन कर शहर के व्यापारी मोहन डबराल को अध्यक्ष, रमा डोभाल को उपाध्यक्ष,  शिक्षिका मुक्ता गौड़ को सचिवन एवं डॉ दीपिका को कोषाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष शैलेन्द्र नौटियाल ने अब तक रोटरी द्वारा किए गए कार्यों को पटल पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज सौम्यकाशी रोटरी क्लब उत्तरकाशी का स्थापना दिवस है, इसलिए इसकी पूर्व संध्या पर यह भव्य आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष मोहन डबराल ने नए सत्र में किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत की एवम् बच्चों के लिए संस्कार सृजन कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट संघर्ष ने अपने विशिष्ठ अंदाज में मुक्तकों के माध्यम से नवीन कार्यकारणी का उत्साह वर्धन किया। निवर्तमान सचिव डाक्टर महेंद्र पाल सिंह परमार ने स्लाईड सो के माध्यम से रोटरी के कार्यों को प्रदर्शित किया। इस अवर पर पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रसाद बहुगुणा , पूर्व अध्यक्ष अजय पुरी, सुरेन्द्र दत उनियाल, डा प्रेम सिंह पोखरियाल, जमुना उनियाल, आभा बहुगुणा, लीना कुड़ियाल , सुनीता बिष्ट, राम प्रकाश रावत, चंचल गुम्बर, नई सदस्या रीना शाह , गौरव गुंबर, शान्ति परमार, नीलम पुरी , अंजू उनियाल , ऊषा बहुगुणा, जमुना पोखरियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button