Uttarakhandउत्तराखंडएसटीएफ की बड़ी कार्रवाईदावा

50 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को सहसपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने लगभग 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार नया हाईवे, कल्याणपुर में भू-स्वामी जैद रफी द्वारा बिना स्वीकृति बड़े स्तर पर प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर प्लॉटों का सीमांकन किया गया था तथा सीसी सड़क का निर्माण भी कराया गया था। जांच में यह कार्य विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और प्लाटिंग संबंधी संरचनाओं को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति की जानकारी एमडीडीए से प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button